
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा हर मोर्चे पर कमर कस चुकी है। इस कड़ी में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए भाजपा जनवरी में एक नया मतदाता संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पार्टी ने देश भर में लगभग 5000 सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई है। युवा मोर्चा जल्द ही बड़े स्तर पर नव मतदाता आउटरीच अभियान शुरू करने जा रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा हर मोर्चे पर कमर कस चुकी है। इस कड़ी में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए भाजपा जनवरी में एक नया मतदाता संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पार्टी ने देश भर में लगभग 5,000 सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई है।
भाजपा युवा मोर्चा चुनावों को देखते हुए जल्द ही बड़े स्तर पर ‘नव मतदाता’ आउटरीच अभियान शुरू करने जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक भाजपा इसी महीने देश भर में 5,000 बैठकें करने जा रही है, जिसमें आम जनता को जोड़ा जाएगा।
हर चुनावों में पार्टी नए वोटर्स को जोड़ने के लिए अभियान चलाती है। इस अभियान में भी भाजपा युवा मोर्चा पार्टी के लिए एक करोड़ नए वोटर्स तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।
