Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की पहली तस्वीर हुई वायरल, इन फोटोज पर दिल हार बैठे फैंस

Deepika Padukone
Deepika Padukone
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण का पहली बार बेबी बंप दिखाई दिया। मेट गाला छोड़ पति रणवीर सिंह संग मना रही हैं छुट्टियां।
ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर भी दीपिका चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन जब से दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी की खबर को सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया है तभी से फैंस दीपिका के बेबी बंप वाली फोटो देखने के लिए बेकरार हैं। दीपिका ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की कोई तस्वीर साझा नहीं की है। लेकिन दीपिका के किसी फैन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर उनकी बेबी बंप की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जोकि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दीपिका की तस्वीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी शादी से लेकर उनके हर एक खूबसूरत पल में उनके फैंस उनके साथ जुड़े रहे। अब जबकि दीपिका प्रेगनेंट हैं तो फैंस इससे जुड़ी हर जानकारी पर अपनी नजर रखते हैं। दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी का खुलासा करते हुए यह भी बताया था कि वह सितंबर के महीने अपने बच्चे को जन्म देगी। ऐसे में फैंस उनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे महीने बीत रहे है, दीपिका खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर करती जा रही हैं। इस साल उन्होंने दुनिया का प्रतिष्ठित फैशन इवेंट ‘मेट गाला’ भी छोड़ दिया। फिलहाल वो इस समय बेबीमून इंजॉय कर रही हैं।
पहली बार दिखाई दिया दीपिका का बेबी बंप
दीपिका की पहली बेबी बंप के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें पहली बार उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में दीपिका किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। दीपिका ने कंफर्टेबल और लूज कपड़े पहने हैं। फिर भी उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। दीपिका के पीछे सफेद कपड़ों में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दीपिका की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी दीपिका की इस एक बेबी बंप की फोटो को देखकर बेहद खुश हैं और उन्हें लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *