
उत्तर प्रदेश
Kanpur:- कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पति पत्नी का पारिवारिक विवाद है। पहले भी दहेज के मामले में दोनों ने समझौता कर लिया था। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, नहीं तो मामला दर्ज किया जाएगा।
कानपुर में कल्याणपुर के मिर्जापुर में एक महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ पिछले 32 घंटे से ससुराल के गेट पर ही ध्रने पर बैठी है। उसका आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले उसको भीतर नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं, पति का कहना है कि वह घर पर नहीं हैं। साथ ही पत्नी के परिजनों पर घर पर आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मिर्जापुर निवासी आकाश तिवारी ट्रांसपोर्ट नगर के एक निजी ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2017 में शिवराजपुर के पाठकपुर निवासी राकेश शुक्ला की बेटी सपना से हुई थी। सपना का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आकाश और उसके परिजन उनके साथ मारपीट करते थे।
इससे तंग आकर वर्ष 2021 में उसने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सपना का आरोप है कि उसके बाद भी पति आकाश अक्सर मारपीट करते हैं।
ससुराल वाले घर के अंदर नहीं घुसने दे रहे
रविवार शाम को किसी बात को लेकर विवाद होने पर सोमवार को सपना के भाई संदीप ने कल्याणपुर थाना में तहरीर दी। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने के बाद घर भेजा गया, लेकिन ससुराल वाले उसको घर के अंदर नहीं घुसने दे रहे हैं। वहीं पति आकाश ने बताया कि वह उन्नाव में हैं।
पहले भी दहेज के मामले में दोनों ने समझौता कर लिया था
सोमवार को पत्नी के भाई संदीप ने मारपीट की थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पति पत्नी का पारिवारिक विवाद है। पहले भी दहेज के मामले में दोनों ने समझौता कर लिया था। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, नहीं तो मामला दर्ज किया जाएगा।
