
नई दिल्ली। हॉलीवुड और साउथ के बाद अब बॉलीवुड भी सीक्वल के चलन से अछूता नहीं रह गया है। अपकमिंग हिंदी फिल्मों के लिस्ट की ओर देखें, तो इनमें ज्यादातर सीक्वल ही शामिल है। फरहान अख्तर की डॉन 3 से लेकर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन तक, कई फिल्में कतार में लगी हुई है। आइए जानते हैं इन सीक्वल का कितना आगे बढ़ा ह |
जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)
कम बजट बनी जॉली एलएलबी का पहला पार्ट हिट रहा था, जिसमें अरशद वारसी नजर आए थे। वहीं, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार कोर्ट में बहस करते नजर आए थे। अब जॉली एलएलबी 3 बनने जा रही रही है, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल के लिए कन्फर्म हो गए हैं। जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3)
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में भूल भुलैया 3 को लेकर अपडेट शेयर की थी। एक्टर ने गुड न्यूज शेयर की थी कि पार्ट 3 में ओरिजिनल फिल्म की मंजूलिका यानी विद्या बालन भी शामिल हैं।
डॉन 3 (Don 3)
अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान के बाद अब रणवीर सिंह इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा फीमेल लीड में कियारा आडवाणी भी कन्फर्म हो गई हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। बस कुछ महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। डॉन 3, 2025 में रिलीज हो सकती है।
सिंघम अगेन (Singham Again)
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम का अब तीसरा सिंघम अगेन पार्ट आने वाला है। फिल्म की शूटिंग फुल स्विंग में चल रही है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक शेयर किया था।
दे दे प्यार दे 2 (De De Pyar De 2)
अजय देवगन की दे दे प्यार दे भी सीक्वल लेकर आ रही है। हाल ही में फिल्म के दूसरे के शुरू होने की खबर आई थी। मई- जून तक दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू हो सकती है।
आशिकी 3 (Aashiqui 3)
दो सुपरहिट पार्ट के बाद अब आशिकी के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है। आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म फिल्म शूटिंग स्टेज में है।
वेलकम 3 (Welcome 3)
वेलकम और वेलकम बैक के बाद अब वेलकम के तीसरे पार्ट की शूटिंग स्टार्ट हो गई है। ओरिजिनल फिल्म की तरह इसमें अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म का नाम वेलकम टू द जंगल रखा गया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म की भी शूटिंग चल रही है।
गोलमाल 5 (Golmaal )
गोलमाल, रोहित शेट्टी की सबसे पॉपुलर फिल्म है। अब तक इस मूवी के चार पार्ट आ चुके हैं और पांचवीं पर काम चल रहा है।
हाउसफुल 5 (Housefull )
हाउसफुल 5 की अपडेट खुद अक्षय कुमार ने शेयर की थी। फिल्म पहले 2024 दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। हाउसफुल 5 अब 6 जून, 2025 में थिएटर्स में रिलीज होगी।
स्त्री 2 (Stree 2)
सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में स्त्री 2 भी शामिल है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, आपारशक्ति खुराना और वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। स्त्री 2 इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
