
Priyanka Chopra:- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने पति निक के साथ अयोध्या राम मंदिर पहुंचीं। उनको देखने के लिए मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चाेपड़ा बुधवार को अयोध्या पहुंची और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे पहली बार अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने सपरिवार रामलला के दर्शन-पूजन किए। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ एयरपोर्ट पर उतरीं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गईं। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से रामलला के दरबार में पहुंची। करीब 20 मिनट तक रामलला के दर्शन-पूजन किए।
इस दौरान वह भावुक नजर आईं, कहा कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। अयोध्या आना एक सुखद क्षण है। राममंदिर में पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका व उनके पति को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने उन्हें रामलला का प्रसाद प्रदान किया।
प्रियंका ने राममंदिर परिसर में पति और बच्चे सहित सुरक्षाकर्मी और पुजारी के साथ फोटो शूट भी कराया। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग का सूट और निक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था।
