UP Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे

rahul gadhi and akhilesh yadav
rahul gadhi and akhilesh yadav
Rahul gadhi and Akhilesh yadav

यूपी में सीटों पर सहमति बनने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 25 फरवरी को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसका एलान कर दिया गया है।

सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अमेठी से लड़ने पर उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें ही तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं। गांधी परिवार की ही रहेंगी।

बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *