
Stree फिल्म के बाद अब फैंस इसके दूसरे पार्ट स्त्री 2 का इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी काफी समय से लाइमलाइट में है। ऐसे में कभी पंकज त्रिपाठी तो कभी कोई और स्टार फिल्म से जुड़ा अपडेट शेयर करता रहता है। अब अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है और बताया है कि किस चीज में ज्यादा टाइम लग रहा है।
स्त्री 2 में मजा होगा दोगुना
हाल ही में, अभिषेक बनर्जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि स्त्री 2 पहले से भी बड़ी होने वाली है और इसका मजा दोगुना होने वाला है। सभी कलाकार अपने किरदारों में गहराई से डूबे हुए हैं। मैंने अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा के साथ खूब मजा किया। यह एक तरह का रीयूनियन था। मैं अपने को-स्टार्स से कह रहा था कि यह मेरे लिए अधिक पुरानी यादों जैसा था, क्योंकि हम चंदेरी की गलियों में पहुंचे थे।
चल रहा है पोस्ट-प्रोडक्शन का काम
स्त्री 2 के बारे में जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। वीएफएक्स में काफी समय लगेगा। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक एक परफेक्शनिस्ट हैं। वह तब तक फिल्म पर काम करते हैं, जब तक इससे खुश नहीं होते।
कब रिलीज होगी स्त्री 2
स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि वरुण धवन और तमन्ना भाटिया भी इस मूवी में कैमियो करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इसी साल 30 अगस्त को रिलीज हो सकती है। हालांकि, स्त्री 2 की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
