
ब्रह्मावर्त नवजीवन सेवा समिति की ओर से नानाराव पार्क बिठूर, कानपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौजूद थे।
इस दौरान श्री सांगा ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओम शक्ति धाम वृद्धाश्रम एवं गौशाला के संचालक विजय बैरागी, रामधाम के अशोक जी महाराज, भाजपा बिठूर मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला, राजा नर्सिंहोम बिठूर डॉ. विवेक मिश्रा, विजय बैरागी आदि मौजूद थे।
