ब्रज में बारिश का कहर: ढह गए मकान ,धंसीं सड़कें, गिरा स्कूल तो पुल में भी आई दरारें; अब तक सात की मौत

Rain havoc in Braj
Rain havoc in Braj
        Rain havoc in Braj

ब्रज क्षेत्र मे 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने कहर बरसा दिया है। आगरा, मथुरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद जिलों में कहीं लोगों को घर गिर गए। तो कहीं स्कूल का भवन ढह गया। पुलों पर भी दरारें आ गईं। अभी तक की जानकारी के अनुसार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सब कुछ।

पहली घटना नयागांव थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव हुई। घर के अंदर नाती के साथ सो रही दादी मकान गिरने से दब गई। वहीं मारहरा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में निर्माणाधीन मकान का बीम गिर गया। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मकान गिरने से दो महिलाएं दबकर घायल हो गईं।

आगरा में हो रही लगातार बारिश से लोग घरों में कैद हैं। पुराने शहर में बारिश से सात जर्जर खाली पड़े मकान गिर गए। कई मकान गिरने की हालत में हैं। लोहामंडी में दो बाइक सवार युवक नाले में बह गए। मुश्किल से उनकी जान बची। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में नाला ढहने से सड़क किनारे खड़ा ट्रक नाले में गिर पड़ा। ट्रक चालक घायल है।

सिकंदरा हाइवे से लेकर एमजी रोड, यमुना किनारा पर पानी भरा है। बुधवार रात मारुति एस्टेट चौराहा के पास सड़क के गड्डे में पानी भरने से कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। शास्त्रीपुरम, बोदला, शाहगंज रोड पर भी सुबह बारिश में वाहन भिड़ गए। जिला प्रशासन ने खराब मौसम का हाई अलर्ट जारी किया है।

लोगों से जर्जर मकान, दीवार, बिजली खम्बो से दूर रहने की सलाह दी गई है। आगरा देहात क्षेत्र में खारी नदी के पुल में जगह-जगह दरारें पड़ गईं हैं। भारी वाहनों के आवागमन से कोई बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बात करते हैं मथुरा की। यहां बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। नौहझील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय की दीवार भरभराकर गिर गई। बारिश के कारण बच्चे न होने से स्कूल में बड़ा हादसा टल गया। वहीं मैनपुरी में बारिश के कहर ने अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों सहित पांच लोगों की जान ले ली।

कुरावली के गांव राजलपुर और भोगांव के शिवपुरी में मकान की दीवारें गिरने से हादसे हुए हैं। यहां कुरावली थाना क्षेत्र राजलपुर गांव में कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार गिर गई। छप्पर के नीचे सो रहीं ममता देवी और दिलीप कुमार की मौत हो गई।

भोगांव थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी मनोज यादव का पक्का मकान बन रहा है। इसलिए वह पत्नी फूलन देवी, दो बच्चों के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। बीती रात करीब 11 बजे मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई।

तीसरी घटना भोगांव थाना क्षेत्र के कटरा ब्योंति कलां गांव में हुई। गांव निवासी रामू पर बीती रात मकान की दीवार पलट गई। हादसे में रामू की मौके पर मौत हो गई। एटा जिले की बात करें तो अलग-अलग स्थानों पर बरसात के चलते दो महिलाओं की मौत हो गई है। तीन महिलाएं घायल हुई हैं।

निधौली कलां थाना क्षेत्र के झिनवार गांव में भी एक महिला दीवार के नीचे दबकर घायल हुई है। बात करते हैं फिरोजाबाद की, तो टूंडला में दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश से टूंडला, नगला सिंघी और पचोखरा थाना क्षेत्र के गांवों में कई मकान गिर गए हैं। कई लोग घायल हो गए हैं। कई पशुओं की मौत भी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *