Kannauj सिपाही ने घर में घुसकर की थी महिला से छेड़छाड़, एसपी ने आरोपों की पुष्टि के बाद किया बर्खास्त

Constable Umesh Chandra
Constable Umesh Chandra
             Constable Umesh Chandra

कन्नौज
जिले के तालग्राम कस्बे में पीआरवी में तैनात सिपाही ने शराब के नशे में छह अक्तूबर की रात एक महिला के साथ अभद्रता की थी। मामले में एसपी ने आरोपों की पुष्टि के बाद सिपाही को बर्खास्त कर दिया है।

कन्नौज जिले में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। छह अक्तूबर की रात के अंधेरे में सिपाही ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने शोर तो मोहल्ले के लोगों ने सिपाही को पकड़ पीटना शुरू कर दिया।

भागते समय सिपाही चबूतरे पर लड़खड़ाकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर एसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सीओ सिटी को दी थी।

तालग्राम कस्बे के एक मोहल्ले में महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेली रह रही है, जबकि उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इसी मोहल्ले में डायल 112 में तैनात सिपाही उमेश चंद्र भी किराये के मकान में रहता है। महिला का आरोप है कि रविवार की देर रात सिपाही उमेश चंद्र ड्यूटी कर आया।

लोगों ने सिपाही को जमकर पीटा
उसके घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए चारपाई पर गिरा दिया। महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के कई लोग आ गए और सिपाही को पकड़ लिया। लोगों ने सिपाही को जमकर पीटा। जान बचाने के लिए वह भागा तो चबूतरे पर लड़खड़ाकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेज दिया गया
लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया मौके पर पर पहुंचे और घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेज दिया गया। पीड़ित महिला ने सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी थी।

सिपाही उमेशचंद्र तालग्राम थाने की पीआरवी डायल 112 में तैनात है। छह अक्तूबर की रात सिपाही के द्वारा शराब के नशे में एक महिला से अभद्रता करने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के क्रम में उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। -अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *