
UP Vidhan Sabha Winter Session Updates: यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है।
सदन में जवाब देते मंत्री ओम फ्रकाश राजभर
पंचायती राज मंत्री ओम फ्रकाश राजभर ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कितने पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। उनको कितना मानदेय दिया जा रहा है। आगे उनको लेकर क्या योजनाएं हैं?
सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने पूछे सवाल
चांदपुर से सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने ग्रामीण विकास और पंचायत सहायकों को लेकर सवाल पूछे। उनका मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे।
सदन में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया जवाब
सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पेयजल से संबंधित सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अब तक किए गए कार्य और भविष्य में सरकार के लक्ष्यों की जानकारी दी।
जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी ने पेयजल को लेकर सरकार को घेरा। सवाल पूछा कि क्या जनता को हैंडपंप उपलब्ध कराए जाएंगे। आज स्थिति यह है कि सरकार अपने मंत्रियों की नहीं सुन रही, वहीं ठेकेदार, अधिकारियों की नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल कैसे मिलेगा?
मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया
सरकार की तरफ से मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने आंकड़ों को रखते हुए सरकार की नीतियों और महिला सुरक्षा पर किए जा रहे कार्यों को बताया।
सदन में गूंजा महिला उत्पीड़न और सुरक्षा का मुद्द
सदन में विपक्ष ने महिला उत्पीड़न और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कहा कि एनसीआरबी और सरकार के आंकड़ों में काफी हेर फेर हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए विचार करना चाहिए। अपराधियों के हौसले बुंलद नजर आते हैं।
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदन में दिया जवाब
प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों और शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
UP Vidhan Sabha : सदन में गूंजा महिला उत्पीड़न और सुरक्षा का मुद्दा, सवालों का मंत्रियों ने दिया जवाब
विधानमंडल के शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार दूसरा अनुपूरक बजट लाएगी। बजट का आकार 14 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले मंगलवार सुबह इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी।
अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा। इसमें महाकुंभ के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यों के साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए धन का आवंटन किया जा सकता है।
