Sachet-Parampara: संचेत-परंपरा के घर आया नन्हा मेहमान, सिंगर जोड़ी ने किया पहली संतान का स्वागत, दिखाई झलक

Sachet-Parampara
Sachet-Parampara
Sachet-Parampara

Sachet-Parampara Blessed With Baby Boy: सिंगर जोड़ी सचेत और परंपरा टंडन के घर किलकारी गूंजी है। दोनों ने पहली संतान का स्वागत किया है।
संगीत जगत की चर्चित जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल के घर पहली संतान के रूप में बेटे ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। कपल ने वीडियो शेयर कर बेबी बॉय की झलक भी दिखाई है।

फैंस से मांगी दुआएं, ईश्वर को कहा शुक्रिया
परंपरा टंडन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कपल ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक भी दिखाई है। हालांकि, बेबी बॉय का चेहरा रिवील नहीं किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘महादेव के आशीर्वाद के साथ हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारे घर में नए मेहमान का आगमन हुआ है। हमारा बेटा आ गया है। हमारी जिंदगी के इस खूबसूरत लम्हें को अपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से इसे और भी खास बना दें। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। जय माता दी’।

‘दिल का टुकड़ा आ गया’
साजा किए गए वीडियो में सचेत और परंपरा बेबी बॉय की नन्हे हाथों को अपने हाथों में थामे फोटोशूट कराते दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है, ‘सचेत परंपरा के दिल का टुकड़ा’। संगीत जोड़ी के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस दोनों को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं तो नन्हे मेहमान को अपना आशीर्वाद।

2020 में रचाई शादी
दो महीने पहले ही परंपरा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को जानकारी साझा की। अब बेबी बॉय के जन्म के बाद यह खुशखबरी साझा करने में भी उन्होंने देर नहीं की। सचेत और परंपरा संगीत जगत की चर्चित जोड़ी हैं। इन्हें असली पहचान शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सुपरहिट गाने ‘बेखयाली’ से मिली। निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने साल 2020 में शादी रचाई। करीब चार साल बाद पहली संतान का स्वागत किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *