Mahakumbh 2025 : संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। महाकुंभ में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज में सभी सड़कें जाम हैं।

‘बहुत अच्छा आयोजन है और करोड़ों लोग आ रहे हैं’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “बहुत अच्छा आयोजन है और करोड़ों लोग आ रहे हैं। अच्छी व्यवस्थाएं हैं और देशभर से लोग यहां से अच्छा अनुभव लेकर जा रहे हैं…”

प्रयागराज राज संगम स्टेशन 9 से 14 फरवरी तक बंद
प्रयागराज जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयागराज राज संगम स्टेशन 9 फरवरी की दोपहर 1:30 बजे से 14 फरवरी की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। महाकुंभ क्षेत्र में पड़ने वाले अन्य 8 स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग और झूसी से नियमित और विशेष ट्रेनें चल रही हैं।

‘प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुईं’
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 फरवरी माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए आठ रेलवे स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा है। राज्य प्रशासन के साथ मिलकर सब कुछ बहुत ही समन्वित तरीके से किया जा रहा है। कल प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुईं और आज भी ट्रेनें व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं। अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो हम उनकी बात नहीं सुनना चाहते। सब कुछ व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।”

श्री बड़े हनुमान मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के पहुंचने के पहले श्री बड़े हनुमान मंदिर को खाली कराया गया है।

त्रिवेणी संगम में राष्ट्रपति ने किया पवित्र स्नान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। पवित्र स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति ने संगम में किया स्नान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया ।

कुछ देर में संगम में डुबकी लगाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी। इसके बाद पूजा-अर्चना करेंगी।

‘उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं’
प्रयागराज में पवित्र स्नान करने के बाद तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि “…मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह अवसर 144 साल बाद आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हो गई, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले…”

राष्ट्रपति ने संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है।आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्नान करेंगी।

संगम पर लंबी लाइन
सुबह से ही बड़ी संख्या में महाकुंभ में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। संगम की ओर जाने के लिए लंबी लाइन लगी हैं। तो वहीं सुबह 3 बजे से स्नान जारी है। श्रद्धालु बोले कि एक घंटे में लेटे हनुमान जी के दर्शन हो रहे हैं।

9 फरवरी तक संगम में 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ में बीती 9 फरवरी 2025 को रात आठ बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु और वहीं 1.47 करोड़ यात्री पहुंचे। बीते रविवार को रात आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। 9 फरवरी तक संगम में 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

आज सुबह आठ बजे तक 46.19 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ में 10 फरवरी 2025 को सुबह आठ बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु और वहीं 36.19 लाख यात्री पहुंचे। आज सुबह आठ बजे तक 46.19 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। वहीं बीती 9 फरवरी तक 43.57 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ में लोगों की फिर से भीड़ बढ़ रही
प्रयागराज में संगम स्नान के लिए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। आज भी सुबह तीन बजे से ही स्नान जारी है। वहीं प्रयागराज आने और जाने वाले रास्तों पर जाम की समस्या है। लोगों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *