1.3 मिलियन फॉलोअर्स, फिर विवाद और अब मौत: क्या साइबर बुलिंग बनी क्रिएटर हरीश की मौत वजह? जांच में जुटी पुलिस

Chennai
Chennai
Chennai

चेन्नई में मुत्तुकाडु के पास एक किराए के विला में 27 वर्षीय फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसे उसके ‘इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी’ (निवेश सलाह) से जुड़े क्रेडेंशियल्स को लेकर साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

कौन था मृतक?
मृतक की पहचान वी. हरीश के रूप में हुई है। वह “फाइनेंस विद हरीश” नाम से एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ब्रांड चलाते थे। फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़े अपने कंटेंट की बदौलत, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 1.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मृतक के पिता, विनायगम ने यूट्यूबर और ‘जेमुरिया इंक’ के सीईओ जेसन सैमुअल के खिलाफ कनाथुर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मौत की खबर 20 अक्तूबर को मिली।

क्या आरोप लगा है?
उनके अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि 18 अक्तूबर को सैमुअल की पोस्ट किए एक वीडियो ने, जिसमें हरीश के ‘सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ (SEBI) और ‘एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया’ (AMFI) से जुड़े क्रेडेंशियल्स पर सवाल उठाए गए थे, जिसमें भारी ऑनलाइन उत्पीड़न और दबाव पैदा किया। इसी वजह से उनके बेटे ने अपनी जान दे दी।

वीडियो सामने आने के बाद, कथित तौर पर हरीश के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बड़ी संख्या में रिपोर्ट किया गया और उन्हें डिसेबल कर दिया गया। इस बीच, सैमुअल ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर साइबर बुलिंग के आरोपों को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने उपभोक्ताओं के हित में यह बात सामने रखी थी कि हरीश के पास ‘सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर’ (RIA) का लाइसेंस नहीं था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन और फर्जी लाइसेंस की ओर इशारा करने से कोई आत्महत्या के लिए प्रेरित नहीं होता। कनाठुर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। अधिकारी फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रहे हैं और डिजिटल सबूतों को खंगाल रहे हैं। इनमें वह वीडियो भी शामिल है, जिसे कथित तौर पर हरीश ने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *