
कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम से उनकी और Deepika Padukone की शादी की सभी तस्वीरें गायब हो गयी थी जिसके बाद उनके और एक्ट्रेस के बीच मनमुटाव की खबरें तेज हो गयी थीं। अब हाल ही में रणवीर सिंह ने इन सभी खबरों को अफवाह बताते हुए अपने दिल का हाल बयां किया और बताया की दीपिका के अलावा उन्हें क्या चीज सबसे प्यारी है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के छह साल बाद जल्द ही अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने वाले हैं। दोनों अपनी लाइफ में आने वाली इस खुशी के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले जब रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी की तस्वीरें नहीं दिख रही थीं, तो उनके बीच एक बार फिर मनमुटाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया।
हालांकि, उनकी टीम ने इन सभी खबरों को महज एक अफवाह बताया था। अब हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान बताया कि दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी जिंदगी में वो क्या चीज है, जिससे उन्हें सबसे ज्यादा प्यार है।
रणवीर सिंह को इस चीज से है सबसे ज्यादा प्यार
रणवीर सिंह गुरुवार को मुंबई में एक ज्वैलरी ब्रांड के शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंचें थे। इस दौरान उन्होंने गर्व से अपनी शादी की अंगूठी का प्रदर्शन किया और इसे अपनी तिजोरी में रखा सबसे कीमती आभूषण बताया। इसके साथ ही एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में रणवीर से स्वीकार किया कि दीपिका पादुकोण द्वारा दी गई उनकी शादी और सगाई की अंगूठी उनके सबसे पसंदीदा आभूषण हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे सबसे प्रिय अंगूठियां से एक मेरी शादी की अंगूठी है, जो मेरी पत्नी ने मुझे उपहार में दी थी। दूसरी एक प्लेटिनम वाली सगाई की अंगूठी है।
दादी की इस चीज को भी संभाल के रखते हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने इस बातचीत में ये भी बताया कि इसके अलावा निश्चित रूप से उनकी मां की हीरे की बालियां और दादी के मोती के गहने उनके पसंदीदा आभूषण हैं। रणवीर सिंह की आगामी फिल्मों की बात करें तो 2024 और 2025 में उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं।
रणवीर अगले साल फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वह आदित्य धर की अनाम एक्शन फिल्म भी कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी ने खुशी शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।
