मुंज्या का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 10 दिनों में फिल्म ने कमाए करोड़ों

munjya
munjya
                                 munjya

शरवरी वाघ की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है| ये भारत की पहली सीजीआई फिल्म बताई जा रही है। मुंज्या को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| फिल्म ने अपना बजट भी निकाल लिया है| और अभी भी शानदार कमाई कर रही है| वहीं फिल्म के दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

मुंज्या को फैन्स से मिला रिस्पांस
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म “मुंज्या” में इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है| फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। मुंज्या में मोना सिंह ने अहम रोल निभाया है| इसके अलावा अभय वर्मा की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है| फिल्म का बजट 30 करोड़ है जिसे फिल्म ने निकाल लिया है लेकिन अभी भी फिल्म बेहद शानदार कमाई कर रही है| फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं और 10 दिन में फिल्म ने बड़ा कमाल कर दिया है|

मुंज्या का दसवें दिन का कलेक्शन
मुंज्या ने रिलीज के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है| ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ का बिज़नेस किया| वहीं रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 35.5 करोड़ कमाए थे| इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ कमाए. शनिवार को मूवी ने 6.5 करोड़ कमाए| वहीं अब मुंज्या के दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है फिल्म ने दसवें दिन 8.50 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है| मुंज्या ने 10 दिनों में 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| वहीं बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हुई थी जिसे बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि मुंज्या की रफ़्तार में कमी आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं मुंज्या पर चंदू चैंपियन का कोई असर नहीं पड़ा| फिल्म अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *