
Varun Dhawan On Salman Khan Birthday: आज बॉलीवुड दबंग सलमान खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर वरुण धवन ने अपने स्टाइल में भाईजान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने साथ में फिल्म बेबी जॉन में कान किया है, जिसमें सलमान को ‘एजेंट भाई जान’ के रूप में दिखाया गया।
सलमान खान का आज 59वां जन्मदिन है। आज सुबह से ही भाईजान को जन्मदिक की ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच वरुण धवन यानि बेबी जॉन ने अपने स्टाइल में भाईजान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।
वरुण धवन ने भी सुपरस्टार सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म बेबी जॉन के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म बेबी जॉन में कैमियो किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। कुछ ही समय में यह पोस्ट वायरल हो गई और प्रशंसक इस पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें दोनों पोज देते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, “बेबी जॉन और भाई जान, सबसे छोटे और सबसे शरारती को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” एक प्रशंसक ने लिखा, “बेबी जॉन और सिकंदर एक फ्रेम में।” एक और प्रशंसक ने लिखा, “दोनों का पसंदीदा हीरो एक साथ माशाअल्लाह।” कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।
हाल ही में बेबी जॉन से सलमान खान का कैमियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। वीडियो से पता चला कि फिल्म बेबी जॉन में सलमान खान ‘एजेंट भाई जान’ हैं। वरुण धवन भी सलमान खान के साथ इस एक्शन सीक्वेंस में नजर आए। फिल्म बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई है। कलीज द्वारा निर्देशित और एटली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं और इसने बॉक्स ऑफिस पर थेरी से भी कम कमाई की है।
काम की बात करे तो वरुण धवन फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान सिकंदर में नजर आएंगे। आज टीजर रिलीज होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया। एक्शन थ्रिलर सिकंदर में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी।
