UP: आगरा में बड़ी घटना…यमुना में नहाने गईं छह लड़कियां डूबीं, चार की माैत; दो बच्चियां अस्पताल में भर्ती

Agra
Agra
Agra

आगरा में दर्दनाक घटना हुई। यमुना में नहाने गईं छह लड़कियां डूब गईं। इनमें चार की माैत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की है। 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की बहन सोनम, सुहानी ओर चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने आई थी। सभी बहन-भाई नदी में नहा रहे थे। अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने मुस्कान और दिव्या गईं। वह भी गहरी पानी में चली गईं।

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में नगला नाथू के पास मंगलवार की सुबह यमुना में नहाने पहुंचीं छह लड़कियां नदी में डूब गई। इनमें से चार की माैत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला। युवती सहित 4 की माैत हो गई। दो को बचा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा। गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण गांव के ही लोगों को अपने निजी वाहन बाइक से बच्चियों को अस्पताल ले जाना पड़ा।

अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया 6 बच्चियों डूबी थीं, 2 को निकाल लिया गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कच्चा रास्ता होने के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *