लेडी साइको किलर: जिस टब में मिला शव… वो एक फीट का, पानी भी कम था, कमरा बाहर से बंद था; इस बयान से फंसी पूनम

Lady Psycho Killer
Lady Psycho Killer
Lady Psycho Killer

पानीपत की लेडी साइको किलर विरोधाभासी बयान में फंसती चली गई। रिटायर्ड एसआई ने पुलिसिया दिमाग से पोती की हत्या से पर्दा उठाया। जिस टब में बच्ची का शव मिला वह सिर्फ एक फीट का था, उसमें पानी भी कम था। इसके अलावा जिस कमरे में लाश मिली वह कमरा बाहर से बंद था।

पानीपत के नौल्था गांव में छह साल की मासूम विधि का शव टब में मिलने पर पहले परिजन और रिश्तेदार घटना को हादसा मान रहे थे। उन्हें लगा कि बच्ची टब में गिरी और डूबने से मौत हो गई। लेकिन, विधि के दादा सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक पाल सिंह की सोच सबसे अलग थी। वह घटना को पुलिसिया नजर से देख रहे थे। उन्होंने सबसे पहले यह आशंका जताई कि यह मामला हत्या का हो सकता है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि जिस टब में पोती का शव मिला है, वह महज एक फुट का है। छह साल की बच्ची इतने छोटे डब में डूबकर मर नहीं सकती। टब से काफी दूर तक फर्श पर पानी था। सवाल यह भी था कि इतनी दूर तक पानी कैसे जा सकता है।

यह पानी कमरे से बाहर जाने के रास्ते की तरफ था। इतना ही नहीं। विधि के लापता होने पर उसे ढूंढ रहे लोगों ने बताया कि कमरे का दरवाजा बाहर की तरफ से बंद था। कुंडी लगी हुई थी। सबसे बड़ा सवाल यही था कि बंद कमरे के अंदर बच्ची कैसे पहुंची।

सपाल सिंह के इन सवालों से पुलिस का माथा ठनका। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नीलम ने बताया कि एक फुट का टब आधा ही पानी से भरा था। बच्ची का शव पानी में डूबा था। हाथ और पांव टब के बाहर थे। इतने कम पानी में बच्ची तभी डूब सकती है जब कोई डुबोए।

विरोधाभाषी बयानों में फंसती चली गई पूनम
खुद नहीं डूब सकती। बच्ची की चप्पल टब से कुछ दूरी पर थीं। अगर बच्ची खुद डूबी होती तो चप्पल दूर नहीं होतीं। या तो पैर में होतीं या पैर के पास ही होतीं। पूनम पर शक हो जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह विरोधाभाषी बयानों में फंसती चली गई। पहले कहा कि उसने विधि को देखा ही नहीं। बाद में बोली कि उसने विधि को ऊपर वाले कमरे की तरफ जाते हुए देखा था। इसी से उस पर शक गहरा गया। शादी में शामिल महिलाओं ने पुलिस को बताया कि बरात की विदाई के समय सभी महिलाएं घर से बाहर चली थीं।

पूनम घर के दरवाजे तक साथ आई लेकिन बिना किसी को कुछ बताए लौट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो महिलाओं की बात सत्य निकली। पूनम से इसका कारण पूछा तो कुछ नहीं बताया। इससे शक और गहराया। महिलाओं ने बताया कि बरात की विदाई के बाद वे जब लौटीं तो पूनम के कपड़े गीले थे। इसी आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई।

आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने जुटाए सबूत
बरात को रवाना करते समय बनाई गई वीडियो, जिसमें आरोपी दिखाई नहीं दी।
आरोपी महिला के द्वारा बदले गए बयान
टब में पानी के नमूने और महिला के हाथों के नाखून व कपड़ों के नमूने

शातिर महिला है आरोपी पूनम राजनीति शास्त्र में है एमए पास
साइको किलर पूनम काफी शातिर महिला है। एक के बाद एक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद किसी का शक नहीं होने दिया। खुलासे के एक दिन पहले तक भी परिजनों को इस बात की भनक नहीं लगने दी। मायका व ससुराल के लोग उसे निर्दोष बताते रहे।

पुलिस ने परिजनों के सामने ही पूछताछ की तो सब चौंक गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पूनम ने बताया कि उसने राजनीति शास्त्र विषय में एमए तक की पढ़ाई की है। उसने 2023 में ननद पिंकी की बेटी इशिका और खुद के बेटे शुभम की हत्या कर दी।

उसने ऐसा व्यवहार किया कि किसी को भी वारदात पर शक नहीं होने दिया। इसके बाद भी वह सामान्य बनी ही रही। जैसे कुछ हुआ ही न हो। इसी बीच उसने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसने अगस्त 2019 में चचेरे भाई दीपक की बेटी जिया की हत्या कर दी।

हत्या के बाद घड़ियाली आंसू बहाती थी पूनम
मासूम की हत्या करने के बाद पूनम घड़ियाली आंसू बहाती थी। वह परिजनों के गम में शरीक रहती थी। उसका व्यवहार इतना सामान्य रहता था कि कभी किसी को उस पर शक नहीं हुआ। चौथे मामले में हिरासत में लिए जाने से पहले तक वह परिवार की महिलाओं के साथ रोती नजर आ रही थी। पुलिस का कहना है कि पूनम ने बताया कि उसने 2023 में ननद पिंकी की बेटी इशिका और खुद के बेटे शुभम की हत्या कर दी। उसने ऐसा व्यवहार किया कि किसी को भी वारदात पर शक नहीं होने दिया। इसके बाद भी वह सामान्य बनी ही रही। जैसे कुछ हुआ ही न हो।

जिया की हत्या में पूनम पर प्राथमिकी दर्ज
तीन बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या के मामले में आरोपी पूनम के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी के खिलाफ सिवाह गांव में भतीजी जिया की हत्या के आरोप में थाना सेक्टर-29 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मृतक बच्ची के पिता दीपक ने सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में देकर बताया कि उन्हें पहले से ही पूनम पर शक था। सिवाह गांव के दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर है उसके दो बच्चे थे। जिसमें बड़ा बेटा और छोटी बेटी जिया।

उसके चाचा की लड़की पूनम मई माह से सिवाह आई हुई थी। वह कभी-कभी उनके घर भी आ जाती थी। 18 अगस्त की रात को वह उनके घर पर ही सोई हुई थी। उसने जिया को भी अपने साथ सुलाया था।

19 अगस्त की सुबह जब वह उठे तो जिया नहीं मिली। जब उसकी तलाश की तो उसका शव पास में ही चाचा जसबीर के प्लाट में बनी पानी की टंकी में मिला था। दीपक का आरोप है कि उन्हें पूनम पर शक था और इस बारे में उसने घरवालों से बात भी की थी। लेकिन घरवालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *