Kanpur नेशनल बॉक्सर सुबोध गुप्ता का शव घर में पड़ा मिला, गेट और दरवाजे तोड़कर घुसी पुलिस, ये है आशंका

Subodh Gupta's
Subodh Gupta's
                   Subodh Gupta’s

कानपुर
चकेरी पुलिस मेन गेट और कमरों के दरवाजे तोड़कर अंदर पहुंची, तो सुबोध गुप्ता का शव बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा था। वहीं, कमरे की मेज पर कुछ सामान्य दवाएं आदि रखी थीं। शव से आ रही दुर्गंध के कारण मास्क लगाना पड़ा। यहां लूट, चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

कानपुर में चकेरी के पॉश इलाके कृष्णापुरम में नेशनल लेवल के बॉक्सर रहे वृद्ध का शव उनके घर के ही बाथरूम में पड़ा मिला। वह घर में अकेले ही रह रहे थे। उनकी पत्नी बेटे के पास 25 दिन पहले अमेरिका गई हैं। पति से शनिवार को आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद फोन न उठने पर उनके दोस्त को अनहोनी की आशंका पर घर भेजा। तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

पुलिस ने कहा कि नेचुरल डेथ लग रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया है। इस पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। उनके आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। कृष्णापुरम निवासी सुबोध गुप्ता (68), पत्नी संगीता गुप्ता के साथ रहते थे। उनके करीबी दोस्त एके कपूर ने बताया कि सुबोध नेशनल लेवल के बॉक्सर खिलाड़ी रह चुके हैं। उनके दो बेटे उत्कर्ष गुप्ता और अरिहंत गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

उत्कर्ष अमेरिका और अरिहंत बंगलूरू में नौकरी कर रहा है। करीब 25 दिन पहले सुबोध की पत्नी संगीता बेटे उत्कर्ष के पास अमेरिका गईं थीं। इसके बाद सुबोध घर पर अकेले ही रह रहे थे। सोमवार दोपहर संगीता ने फोनकर घर जाकर देखने को कहा। वहां मेन गेट पर पहुंचते ही अंदर से दुर्गंध आने लगी। मेन गेट खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। घर से जुड़े मकान में रहने वाले सुबोध के छोटे भाई डॉ. सुनीत गुप्ता को बताया।

बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा था शव
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 और चकेरी पुलिस मेन गेट और कमरों के दरवाजे तोड़कर अंदर पहुंची, तो सुबोध गुप्ता का शव बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा था। वहीं, कमरे की मेज पर कुछ सामान्य दवाएं आदि रखी थीं। शव से आ रही दुर्गंध के कारण मास्क लगाना पड़ा। यहां लूट, चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

बाथरूम में पैर फिसल जाने से मौत की आशंका
सबइंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी संगीता ने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। अनुमान है कि परिवार बुधवार तक घर पहुंचे। उनके आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। वहीं, चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने प्रथम दृष्ट्या बाथरूम में पैर फिसल जाने से मौत की आशंका जताई है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पूछताछ होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *