Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को मिला कैदी नंबर…फर्श पर सोए और भूखे रहे, जानें जेल में उनके साथ क्या-क्या हुआ?

Allu Arjun
Allu Arjun
Allu Arjun

अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में हुई महिला की मौत के मामले में बीती रात जेल में गुजारनी पड़ी। जेल में अल्लू अर्जुन के साथ क्या-क्या हुआ, आइए आपको बताते हैं..
संध्या थिएटर में मची भगदड़ के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर गिरफ्तार किया गया। पूरी रात जेल में बिताने के बाद वे सुबह जेल से रिहा हो गए। चंचलगुडा जेल से निकलने के बाद में ऑफिस गए और फिर अपने घर जाकर परिवार से मिले, लेकिन हम बात करेंगे अल्लू अर्जुन के जेल में काटे गए समय की।

जेल में ऐसे बीती अल्लू अर्जुन की रात
अल्लू अर्जुन को देर शाम उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अल्लू अर्जुन घर पर कॉफी पी रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया। अल्लू अर्जुन को जेल में कैदी नंबर भी दिया गया। उन्हें 7697 कैदी नंबर से पहचान मिली। वह जेल में पूरी रात भूखे रहे और फर्श पर सोए। अल्लू अर्जुन को मंजीर बैरक के क्लास -1 कमरे में रखा था। अल्लू अर्जुन की सारी जानकारी जेल रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई।

परिवार से मिले अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन जेल से बाहर निकलने के बद अपने घर पहुंचने से पहले गीता आर्ट्स ऑफिस गए। वहां से जुबली हिल्स स्थित अपने घर अल्लू गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मिलाकात की। इसके बाद उनके दोस्त और कई सितारे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

पत्नी स्नेहा रेड्डी हो गई भावुक
अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। वे महिला की मौत के मामले में पूरी रात जेल में रहे। स्नेहा रिहाई की खबर आते ही घर के बाद अपने पति का इंतजार कर रही थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी नजर आए। जैसे ही अर्जुन उनके पास आए, स्नेहा ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। अपने पति से मिलकर वह भी भावुक हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *