Rekha Gupta Attack: ‘कागज दिए… जोर-जोर से चिल्लाया और सीएम पर कर दिया हमला’, चश्मदीदों ने बताई पूरी कहानी

Rekha Gupta Attack
Rekha Gupta Attack
Rekha Gupta Attack

दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला हुआ है। दिल्ली भाजपा ने बताया कि यह घटना बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुई। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। सिविल लाइंस थाने में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बुधवार की सुबह को मुख्यमंत्री आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई चल रही थी, इसी दौरान यह अप्रत्याशित घटना घट गई। एक व्यक्ति परिसर में कार्यक्रम में पहुंचा। उसने सीएम को कुछ कागज दिए, इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। साथ ही हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। हमलावर ने मुख्यमंत्री के साथ गंभीर शारीरिक झड़प करने का भी प्रयास किया।

वहीं, मामले में शुरुआत में सीएम को थप्पड़ मारने की बात सामने आई थी, बाद में यह बात सामने आई कि मुख्यमंत्री को पत्थर फेंकर मारने का प्रयास किया गया था। वहीं, घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ चश्मदीद भी सामने आए हैं।

‘वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया’
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि “यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला को लेकर शख्स शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुंचा तो अफरा-तफरी मची थी, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया था। यह गलत है।

प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले सुरेश खंडेलवाल ने कहा कि मैं यहां पहुंचा और इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री बाहर आईं। उन्होंने लोगों से मिलना शुरू कर दिया। वह (आरोपी) मौके की तलाश में था और उसने उन पर हमला कर दिया। यह सुबह 8.05-8.10 बजे के आसपास हुआ। पुलिस उसे ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *