Ax4 Mission Return : ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला समेत सभी अंतरिक्ष यात्री, एक्सिओम मिशन सफल

Ax4 Mission Return
Ax4 Mission Return
Ax4 Mission Return

Group Captain Shubhanshu Shukla Return: भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। शुंभाशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल प्रशांत महासागर में उतरा। शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार शाम करीब 4.45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ था।

यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण- शुचि मिश्रा
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, ‘वो वापस आ गए हैं। यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है…हम बहुत उत्साहित हैं’।

भगवान ही उसे अंतरिक्ष और वापस यहां सुरक्षित ले आए- आशा शुक्ला
वहीं भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, ‘मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है’।

भारत ने अंतरिक्ष में स्थायी स्थान प्राप्त किया- जितेंद्र सिंह
वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में सचमुच एक स्थायी स्थान प्राप्त कर लिया है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि हमारा एक यशस्वी पुत्र सफल यात्रा पूरी करके वापस लौट रहा है’।

ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आ गए हैं। इसके साथ ही उनकी 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी हो गई है।

पीएम मोदी बोले- यह गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौट आने पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें पीएम मोदी ने लिखा ‘मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।’

केंद्रीय मंत्री ने जताई खुशी
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौटने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक चिरस्थायी मुकाम हासिल कर लिया है। यह भारत के लिए गर्व का पल है कि हमारा बेटा सकुशल धरती पर लौट आया है।’

धरती पर सकुशल उतरा शुभांशु शुक्ला का यान
धरती पर सकुशल उतरा शुभांशु शुक्ला का यान। प्रशांत महासागर में यान सफल स्प्लैशडाउन हुआ। यान के समुद्र में उतरते ही पूरा देश खुशी से झूम उठा। इसके साथ ही शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया। जैसे ही शुभांशु शुक्ला औऱ क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर यान समुद्र में उतरा, देश में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। शुभांशु के माता-पिता भावुक और गौरवान्वित होते हुए इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

यान के पैराशूट खुले
शुभांशु शुक्ला के यान के पैराशूट खुल गए हैं और अब कुछ ही मिनटो में यान समुद्र में उतरेगा। यान फिलहाल धरती से 800 मीटर की दूरी पर है।

यान से कम्युनिकेशन स्थापित हुआ
मिशन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है कि ड्रैगन स्पेसयान का नासा के केंद्र के साथ संचार स्थापित हो गया है और अब यान धरती की तरफ बढ़ रहा है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की विशेष पूजा
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने हरिद्वार में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित धरती पर वापसी के लिए विशेष पूजा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *