
Vladimir Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व करेंगे। व्लादिमीर पुतिन आज भारत के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और दोनों ही देशों में निवेश और व्यापार बढ़ाने से जुड़ी संभावनाएं तलाशेंगे।
पीएम मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात
राजघाट के बाद पुतिन नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात चल रही है। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध जल्द शांति की राह पर आएगा। भारत तटस्थ नहीं है बल्कि दृढ़ता से शांति के पक्ष में है। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से ये भी कहा कि उनका यह दौरा ऐतिहासिक है।
पुतिन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजघाट पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दूसरे दिन राजघाट पहुंचे हैं। राजघाट पर पुतिन महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
औपचारिक स्वागत के बाद राजघाट के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन रवाना हो गए हैं और अब उनका राजघाट जाने का कार्यक्रम है, जहां वे राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
राष्ट्रपति भवन पहुंचे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इसके बाद पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारियां चल रही हैं।भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान और दूसरे गणमान्य लोग भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पुतिन
23वें भारत-रूस सम्मेलन में मुख्य रूप से रक्षा संबंधों को मजबूत करने, बाहरी दबावों से भारत-रूस व्यापार को बढ़ाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर सहयोग की संभावनाओं पर फोकस किया जाएगा। भारत के लिए रूस के साथ बढ़ता व्यापार घाटा भी चर्चा का विषय हो सकता है। ऐसे में रूस की तरफ से भारत से आयात बढ़ाने की संभावनाओं पर बात होने की उम्मीद है।
Putin India Visit : राजघाट का दौरा करेंगे राष्ट्रपति पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज राजघाट का दौरा करेंगे और राष्टपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पुतिन के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Putin India Visit : पुतिन के भारत दौरे की प्रतीकात्मक तौर पर बेहद अहमियत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा चार साल बाद हो रहा है और जिस समय ये दौरा हो रहा है, उसकी प्रतीकात्मक तौर पर बहुत अहमियत है, यही वजह है कि पूरी दुनिया की पुतिन के इस भारत दौरे पर निगाहें हैं। पुतिन के इस दौरे से भारत और रूस के संबंध और मजबूत हो सकते हैं और दोनों देशों में रक्षा, व्यापार, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए जिस तरह से यूरोप और अमेरिका द्वारा रूस पर दबाव बनाया जा रहा है और अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर जिस तरह से भारी भरकम टैरिफ लगाया है, उसे देखते हुए पुतिन का नई दिल्ली दौरा बेहद खास है। पुतिन शुक्रवार को भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
यहां देखें राष्ट्रपति पुतिन का 5 दिसंबर का पूरा शेड्यूल:
– भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। बता दें कि प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं।
– शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे।
